चतरा, मार्च 20 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच चतरा लोकसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा के औद्योगिक विकास, स्वरोजगार, छोटे व मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने को लेकर अपनी बात रखी। श्री मांझी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार चतरा लोकसभा क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.