चतरा, दिसम्बर 9 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा जिले में ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। तापमान में हर रोज गिरावट के कारण कंपकपी बढ़ गयी है। सोमवार को तापमान 7 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड किया गया। जिससे गांव से लेकर शहर तक जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। यहां न तो जिला प्रशासन और ना ही नगरपालिका प्रशासन के द्वारा ठंड से बचने के लिये कोई ठोस पहल की गयी है। गरीबों के बीच अभी तक कंबल का वितरण नहीं किया गया है। प्रशासन की तैयारियों की पड़ताल के लिए जब सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ठंड बढ़ने के साथ सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर और सांस से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक थी। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए दो से तीन ओपीडी चल रहा था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव के लिए एक से दो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.