चतरा, फरवरी 6 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोडरमा जिले का विकास तेज गति से किया जाएगा। वहीं इससे सटे चतरा जिले में बहुत बड़ा आंबेडकर विश्वविद्यालय खोला जाएगा। इस विश्वविद्यालय में गरीब परिवार के बच्चे पढ़ाई-लिखाई कर सकेंगे। इसका काम तेजी से पूरा कराया जाएगा। सीएम गुरुवार को कोडरमा के लोकाई मैदान में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि एक जमाने में कोडरमा में अभ्रक का भंडार था। यहां की चमक पूरी दुनिया में फैली थी, मगर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज यह बंद हो गया। इसके कारण कोडरमा जिला और कोडरमा की जनता पिछड़ती चली गई। सीएम कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में झारखंड को कुछ नहीं दिया, झंडी दिखा दी। अगर हम झंडी दिखाने लगेंगे तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। केंद्र सरकार के पास पैसा है, रुपया है, हमारे...