चतरा, दिसम्बर 13 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिला में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सर्द हवाओं और कनकनी के कारण लोग दिनभर ठिठुरने को मजबूर हैं। दिन में भी धूप का दर्शन मुश्किल हो गया है, वहीं सुबह और शाम ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। ठंड को देखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ खासकर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, ठेला चालकों और सब्जी विक्रेताओं को मिल रहा है, जो रोजी-रोटी के लिए ठंड में भी बाहर निकलने को मजबूर हैं। अलाव से उन्हें कुछ राहत जरूर मिल रही है। शाम ढलते ही ठंड का असर और बढ़ जाता है। लोग जल्दी अपने-अपने घरों में ...