चतरा, फरवरी 5 -- चतरा, संवाददाता। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार इन दिनों जिले में अवैध पोस्ते की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि पोस्ते की खेती इसी ठंड के मौसम में फरवरी में तैयार हो जाता है। वैसे अधिकतर क्षेत्रों में लगे पोस्ते के पौधों में फुल आना शुरू हो गया है। 15 से 20 दिनों के अंदर पौधों से अफीम निकालने का काम शुरू हो जायेगा। इससे पहले पुलिस प्रशासन चाह रही है कि जितना अधिक से अधिक पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया जाय, ताकि अफीम को तस्कर निकाल नहीं पाये। चार फरवरी को देर शाम तक पुलिस का यह अभियान कुंदा थाना अंतर्गत मरगड़ा और पिंजनी गांव में चला। इस क्षेत्र में करीब 7 एकड़ और लावालौंग थाना अंतर्गत कोलकोले, बरहेड और टिकदा गांव में 87 एकड़ में लगे पोस्ते की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर...