चतरा, जनवरी 4 -- चतरा, प्रतिनिधि। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार आज जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम मे लावालौंग थाना अंतर्गत ग्राम पसागममें 14 एकड़ कुन्दा थाना अंतर्गत 4 एकड़ तथा कुल 18 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफ़ीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुलिस का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...