चतरा, जनवरी 7 -- चतरा, संवाददाता। बुधवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी चतरा पहुंचा। लातेहार से चतरा आगमन पर चतरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बगरा के पास ट्रॉफी का स्वागत किया। इसके बाद यह ट्रॉफी शहर के जतराहीबाग लाया गया। यहां बाजेगाजे के साथ आतिशबाजी कर ट्रॉफी का स्वागत किया गया। यहां से ट्रॉफी के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक ट्रॉफी को पहुंचाया। जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के दर्शनार्थ ट्रॉफी को एक स्टैंड पर रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा एसडीओ जहूर आलम, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सचिव मनोज सहाय, कोषाध्यक्ष सरोज सिन्हा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में खिलाड़ी ...