गुमला, फरवरी 21 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को हुए मुकाबले में चतरा ने गढ़वा को 38 रनों से पराजित किया। चतरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 141 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सौरभ और अमन ने 17-17 रनों की पारी खेली। वही, गढ़वा की ओर से विकास गर्ग ने चार विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की टीम ने आसानी से 33वे ओवर में 103 रन पर ओल आउट हो गई। जिसमें आयुष गर्ग ने 36 और आयुष ने 22 रनों की पारी खेली। चतरा को ओर से सौरभ ने चार और चंदन ने तीन विकेट झटके। चतरा के चंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से आरडीओ अजय यादव, अंपायर प्रशांत कुमार , जितेंद्र कुमार, स्कोरर जुलकर नैन अहमद, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेन्द्र सिं...