चतरा, जनवरी 27 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के धान अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों का धान क्रय करने की मांग को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया है। यह ज्ञापन सिमरिया पूर्वी क्षेत्र की जिप सदस्य रोहणी देवी, एदला पंचायत की मुखिया शकुंतला देवी और डाड़ी मुखिया अनिता देवी ने सौंपी है। सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सिमरिया प्रखण्ड में चार क्रय केन्द्र खोला गया है, जिसमें जबड़ा, जिरवाखूर्द, शिला ईचाक एवं सिमरिया है। डाड़ी पंचायत से सिमरिया की दूरी 4 किमी, जबड़ा की दूरी 18 किमी जिरवाखुर्द की दूरी 35 किमी है, तथा दला पंचायत से सिमरिया की दूरी 5 कि०मी०, जबडा की दूरी 19 कि०मी०, तथा शिला ईचाक की दूरी 30 किमी है। डाड़ी पचायत के किसानों को जिरवाखूर्द एवं एदला पंचायत के किसानों को शिला ईचाक में विक्रय केन्द्र ब...