चतरा, जनवरी 9 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने झारखंड सरकार से चतरा जिला को भी पेसा कानून के अंतर्गत शामिल करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि चतरा जिला आदिवासी बहुल होने के बावजूद अब तक इस कानून से बाहर है, जिसके कारण यहां के छात्र, युवा और ग्रामीण कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। अर्जुन कुमार ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभाओं को संवैधानिक अधिकार मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया मजबूत होगी। इसका सीधा लाभ छात्रों और युवाओं को मिलेगा, क्योंकि शिक्षा, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि चतरा जिले की सामाजिक और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां भी पेसा कानून लागू किया जा...