चतरा, जनवरी 6 -- चतरा, संवाददाता। चतरा कॉलेज चतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वन शिक्षा शास्त्र विभाग के द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय के खेल परिसर का सफाई कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। यह समय-समय पर राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है। जैसे वृक्षारोपण, सामाजिक व शैक्षणिक जागरूकता, वस्त्र वितरण एवं विशेष शिाविरों का आयेजन भी किया जाता है। इस खेल परिसर का उपयोग, खेल-कूद कार्यक्रम विशेषकर स्थापना दिवस के अवसर पर खेल गतिविधि को आयोजित करने के लिए किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...