चतरा, मार्च 12 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा नगर इकाई के द्वारा चतरा कॉलेज में जिला संयोजक मुन्ना यदुवंशी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलते हैं। होली का रंग सभी को जोड़ता है और रिश्तों में प्रेम व अपनापन बढ़ाता है।। पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि होली मनाते समय आपसी भाईचारा बनाए रखें। प्रदेश सह मंत्री रोहित पांडे ने कहा होली एक ऐसा त्यौहार है जिसको हम लोग पुराने दुख सुख भुलाकर आपस में मिलते है। जिला संयोजक मुन्ना यदुवंशी ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.