चतरा, जनवरी 8 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा कॉलेज परिसर में अध्ययनरत छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग पर विधायक जनार्दन पासवान द्वारा तीन एक्वागार्ड शुद्ध पेयजल मशीन उपलब्ध कराई गई। इस पहल से कॉलेज में छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा सुलभ हो सकेगी। इस अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य राजेश शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक श्री रौनक सिंह, नगर मंत्री अनुराग आर्य, चतरा कॉलेज अध्यक्ष साहिल, कॉलेज मंत्री श्री संदीप यादव, मॉडल कॉलेज अध्यक्ष अनिमेष पांडे सहित परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.