चतरा, फरवरी 13 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटा है। मतदानकर्मियों का प्रथम और द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जबकि तृतीय चरण का प्रशिक्षण 19 और 20 फरवरी से प्रारंभ होगा। प्रशासन का दावा है कि सभी कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निर्वाचन के सफल संचालन के लिए नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 भवनों में संचालित होंगे। अधिकारियों द्वारा सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कराया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप या अन्य मूलभूत सुविधाओं में कमी पाई गई है, वहां आवश्यक सुधार कार्य तेजी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.