चतरा, जनवरी 5 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा कॉलेज चतरा परिसर में बुधवार को सभी छात्र संगठनों के प्रमुखों एवं पूर्व छात्र संघ नेताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबे समय से चले आ रहे चतरा कॉलेज की विवादित भूमि, कॉलेज की जमीन पर जिला प्रशासन द्वारा भवन निर्माण कराए जाने के विरोध तथा कॉलेज की भूमि पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर निर्माण कार्य को अविलंब रुकवाने तथा कॉलेज भूमि के विधिवत अधिग्रहण की मांग की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर "चतरा कॉलेज भूमि बचाव समिति" के गठन पर भी सहमति बनी, जिसमें छात्र नेता, पूर्व छात्र, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे। बैठक में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष राजेश पासवान, पंकज यादव, रौन...