चतरा, दिसम्बर 7 -- चतरा प्रतिनिधि 5 दिसंबर को गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ग्वालियर व जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आईबीएम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में चतरा के दो शिक्षकों को इंटरनेशनल एजुकेशन आइडल प्राइड अचीवर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। वहां महिला सशक्तिकरण प्राचीनकाल से आज तक, वित्तीय साक्षरता तथा नई शिक्षा नीति, वर्तमान में चुनौतियाँ एवं समाधान विषयक एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार हुआ था, जिसमें इन्हें सम्मान दिया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गीता आश्रम चतरा में पदस्थापित शिक्षक दीपक कुमार व उत्क्रमित प्लस टु हाई स्कूल मरमदिरी, चतरा की शिक्षिका डॉ संध्या रानी शामिल हैं। फोटो20- आवार्ड से सम्मानित शिक्षक *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.