चतरा, नवम्बर 23 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला में ठंड ने अब अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। दिन प्रतिदिन यहां का पारा नीचे गिरता जा रहा है। शनिवार को चतरा का पारा 10 डिग्री रहा, जबकि रविवार को पारा नीचे गिरकर 9 डिग्री पहुंच गया है। दिन में कनकनी भरा सर्द हवा चलने से ठंड में इजाफा होने लगा है। ठंड के कारण लोग शाम ढलते ही अपने-अपने घर में दुबक जाते है। वहीं सुबह में जब धूप निकलता है तभी लोग अपने घरों से निकल रहे हैं। ठंड को देखते हुऐ लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा है। लोगों ने अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। वैसे नगर प्रशासन द्वारा अब तक अलाव की व्यवस्था चौक चौराहे पर नहीं किया गया है। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से सबसे ज्यादा कठिनाई उन लोगों को उठानी पड़ रही है, जो लोग दैनिक मजदूरी के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.