चतरा, जनवरी 6 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला में लगातार तापमान में गिरावट आने और कनकनी भरा हवा चलने से लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया है। चतरा का तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री पहुंच गया है। जिससे ठिठुरन अधिक बढ़ गया है। ठंड से बचाओ को लेकर सरकारी स्तर पर जिले में व्यापक कदम उठाया गया है। जिला स्तर पर 29,093 कंबल की खरीदारी कर गरीब असहयों के बीच वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा नगर परिषद में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड के द्वारा चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था किया गया है। ताकि ठंड से लोगों का बचाव हो सके। नगर परिषद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में 2200 कंबल का वितरण किया गया है। एवं बस स्टैंड, पुराना पेट्रोल पंप, विकास भवन, पीएचडी गेट, जतराहीबाग चौक, गांदौरी मंदिर, केसरी चौक सदर अस्पताल मुख्य डाकघर सहित सभी वार्डों में चौक चौराहा के...