मोतिहारी, नवम्बर 1 -- मोतिहारी,मोसं। 29 वें श्री श्याम जयंती महोत्सव को लेकर श्याम सेवकों के द्वारा दूसरे दिन शनिवार को वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच हिन्दी बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर से विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गयी। बाजे-गाजे और सजीले रथ के साथ निकली शोभा यात्रा राणी सती मंदिर, पंचमंदिर चौक, बनियापट्टी चौक, धर्मसमाज चौक, मधुबन छावनी चौक, गांधी चौक और ज्ञानबाबू चौक होते हुए पुन:श्याम मंदिर में आकर समाप्त हो गयी। श्याम सेवक दीपक शर्मा ने बताया कि सज-धजकर नगर के मुख्य चौक-चौराहों से गुजरती हुई चार सौ विशाल निशान शोभा यात्रा पर लोगों ने फूलों की वर्षा की। शोभा यात्रा में श्री श्याम प्रभु व भगवान भोलेनाथ की आकर्षक व मनोहारी झांकी निकाली गयी थी। श्याम सहयोग सेवा ट्रस्ट के श्याम सेवकों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य और भक्तिमयी गीतों से नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.