मेरठ, मार्च 3 -- गांव लू बक्सर में आई बरात में पुरानी रंजिश को लेकर चढ़त के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी। गांव लू बक्सर निवासी संदीप पुत्र जयभगवान ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व छेड़छाड़ को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया था तभी से वे लोग रंजिश रखते हैं। आरोप है कि रविवार को संदीप की बहन की बरात आई थी। चढ़त के समय कुछ युवकों ने हमला बोल दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के सुमित ने भी तहरीर दी। बताया कि वह घर पर मौजूद था। उसने संदीप पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.