हापुड़, दिसम्बर 8 -- नगर के चटाई वाले मोहल्ले में रहने वाले लोग चटाई बनाने का काम करते है। उनके द्वारा घरों के सामने कच्चे सामान को लाया हुआ है। बताया गया है कि सोमवार की शाम को गंगा मंदिर के सामने खाली पड़े प्लाट में रखे दो लोगों के पुलाव में आग लग गई। आग लगने से आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। मामले की जानकारी दमकल विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से करीब एक लाख से अधिक का सामग्री जलने का अंदेशा जताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...