गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एनई रेलवे मजदूर यूनियन केंद्रीय अध्यक्ष केएल गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को कालिका रंजन चटर्जी की 26 वीं पुण्यतिथि यांत्रिक कारखाना के लेखा कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान केएल गुप्ता ने चटर्जी दादा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कलयुग का श्रवण कुमार बताया और कहा कि आजीवन अविवाहित रहते हुए आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के जेसीएम के सदस्य और जोनल सेक्रेटरी रहते हुए कर्मचारियों की मदद करते रहे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में विनय कुमार गुप्ता, सुरेश शर्मा, यूपी सिंह, संदीप श्रीवास्तव, रामचन्द्र, महेंद्र यादव, अभिषेक कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, संजय त्रिपाठी आदि ने दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...