गढ़वा, जनवरी 30 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के चटनियां पंचायत के लोगों को आवागमन के लिए एक पुल के लिए 79 वर्षों का लंबा इंतजार करना पड़ा। अबतक बहुत से जनप्रतिनिधि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए लेकिन किसी ने भी पुल निर्माण के लिए सार्थक पहल नहीं किया। उसका खमियाजा स्थानीय लोगों को लंबे समय तक भुगतना पड़ा। स्थानीय लोगों के दुख दर्द को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। नतीजतन पुल निर्माण की पहल शुरू की गई। विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को 1.61 करोड़ की लागत से बनने वाली पुल का शिलान्यास किया। उससे लोगों में हर्ष है। उन्होंने हिन्दुस्तान अखबार के प्रति भी आभार जताया जो उनके दुख दर्द को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। डैम के पास पुल बन जाने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। पुल निर्माण का रास्ता साफ हो जाने के बाद गांव के लोगों के ब...