बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सुबह और शाम चल रही तेज सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि गुरुवार को दोपहर में कुछ घंटों के लिए निकली धूप से लोगों को राहत मिली। मौसम में दर्ज किए जा रहे उतार-चढ़ाव की वजह से दलहनी व तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा। फसलों के नुकसान को देखते हुए किसान चिंतित हैं। हालाकि चटख धूप खिलने से दिन का पारा दो डिग्री चढ़ा गया,लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन ऐसे ही मौसम के बरकरार रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवा के बीच लोग जरूरी कामकाज के लिए निकलते हैं। दोपहर में धूप निकलते ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक बढ़ जाती है, लेकिन शाम ढलते ही फिर से सर्द हवाएं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.