शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- लगातार पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश और घने कोहरे के बीच ठंड से परेशान लोगों को बुधवार को राहत मिली। दिन में चटख धूप निकलने से ठंड का असर लगभग खत्म हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम करीब पांच बजे के बाद धूप ढलते ही हल्की ठंड फिर महसूस होने लगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आईएमए सचिव डॉ. संजीव कनौजिया का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते सुबह और शाम के समय अब भी सावधानी बरतने की जरूरत है, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव रखना चाहिए। मौसम में आए इस बदलाव का असर खेती पर भी सकारात्मक दिखा है। प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा के अनुसार धूप निक...