बागपत, जनवरी 10 -- बागपत। बीते कई दिनों से पड़ रही प्रचंड सर्दी के सितम से राहत पाने के लिए लोगों को चटकदार धूप का इंतजार था। शनिवार को उनका यह इंतजार खत्म हो गया। दिनभर चटकदार धूप खिली रही। जिससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। लोगों ने धूप का जमकर आनंद उठाया। हालांकि सुबह के समय छाए कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, जनवरी का महीना शुरू होने के साथ ही ठंड के तेवर और ज्यादा प्रचंड हो गए थे। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था। ठंड की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सबसे ज्याद बुजुर्ग और बच्चों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही थी। ठंड से बचाव को लेकर कई दिनों से लोगों को मौसम खुलने और सूर्य देव के दर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.