हाथरस, फरवरी 7 -- चटकदार तेज धूप के बीच चलती रही तेज हवाएं -(A) चटकदार तेज धूप के बीच चलती रही तेज हवाएं शनिवार को भी पूरे दिन मौसम रहा साफ, दिनभर खिली तेज धूप। धूप के बीच चलती रहीं तेज और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी। हाथरस। शनिवार को भी मौसम साफ रहने से सूर्य देव ने दर्शन दिए। पूरे दिन तेज और चटकदार धूप खिली। लेकिन इस दौरान धूप के बीच सर्द हवाएं चलती रहीं। बाजारों में भी लोगों की खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ी। बाजारों पूरे दिन काफी चहल-पहल रही। अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ दिखा। हालांकि, तड़के जरुर आसमान में हल्की कोहरे की चादर तनी रही। लेकिन दिन निकलने के साथ ही सूर्य देव ने दर्शन दिए और आसमान में तनी कोहरे की चादर छंट गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज...