सिमडेगा, जनवरी 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ चटकटोली में नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 11 जनवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 11 जनवरी को प्रातः 7:00 बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। 12 जनवरी को प्रातः 6:00 बजे से अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ होगा। जिसमें श्रद्धालु भक्ति संगीत और कीर्तन के माध्यम से भाग लेंगे। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन 13 जनवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.