धनबाद, फरवरी 8 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा थाना क्षेत्र के गोमो रोड में रहने वाली स्नितधा कुमारी नामक शादी शुदा महिला ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर अपने चचेरे ससुर दिनेश प्रसाद सेठ समेत तीन नामजद व अन्य चार पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से दिनेश प्रसाद सेठ एवं उनके भतीजा संतोष सेठ के जमीन विवाद चल रहा है। तीन दिन पूर्व दिनेश प्रसाद सेठ ने बाघमारा थाना में अपने भतीजा व बहु के विरुद्ध मुख्य दरवाजा का ताला काट कर बाउंड्री तोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। ताजा घटनाक्रम में संतोष सेठ की पत्नी स्तिनधा कुमारी ने पुलिस को दिए गये लिखित शिकायत में दिनेश सेठ, कृसु सेठ, शंकर वर्णवाल समेत चार पां...