अमरोहा, अगस्त 29 -- चचेरे ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना बीती 22 अगस्त की बताई जा रही है। महिला अपने घर की छत पर अकेली सो रही थी। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। आरोपी चचेरा ससुर महिला को अकेला देख घर में घुस गया। महिला मकान की छत पर सो रही थी। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में आरोपी महिला ने सीओ कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.