मुरादाबाद, मई 26 -- मुरादाबाद। शहर के नागफनी क्षेत्र में सात साल पहले हुए हत्याकांड में पिता व पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। घर के दरवाजे पर पानी डालने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रंजिश का रूप ले लिया। सोमवार को एडीजे-दस जितेन्द्र सिंह की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोषियों पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मुनीश भटनागर ने बताया कि परिवार में आपसी विवाद की घटना 23 मई, 2018 की रात की है। नागफनी के गुलाबराय में सगीर व उसका बेटा समीर ने अपने सगे चचेरे भाई तस्लीम से पानी डालने को लेकर विवाद हो गया। तस्लीम ने मकान के मुख्य दरवाजे पर पानी डालने पर आपत्ति जताई तो दूसरे भाई से गहरा विवाद हो गया। आरोप है कि पिता पुत्र ने अपने चचेरे भाई तस्लीम को चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से बुरी तरह से घायल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.