गोरखपुर, अगस्त 29 -- हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के गोर्रा गांव में बुधवार की शाम खेत से मिट्टी खोदने की बात को लेकर मनबढ़ों ने चचेरे भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। दवा इलाज के बाद पीड़ित ने गुरुवार को तीन आरोपितों पर केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित युवराज सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम पड़ोसियों से खेत से मिट्टी खोदने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद सभी ने मिलकर मुझे और मेरे चचेरे भाई राहुल सिंह को लाठी-डंडे से मारना शुरू कर दिए। पुलिस ने आरोपित सत्यनारायन सिंह, जयप्रकाश सिंह और भुनेश सिंह पर मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.