सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। चचेरी बहन का तिलक चढ़ा फुफेरे भाई संग लौट रहे बाइक सवार को संदना कस्बे में बरताल मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित भाग निकला। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कमलापुर के खरगापुर निवासी 22 वर्षीय कौशल किशोर की चचेरी बहन का संदना क्षेत्र के नगवा गांव में तिलक था। इस तिलक समारोह में कौशल रामकोट क्षेत्र के रस्योरा गांव निवासी बुआ के बेटे 20 वर्षीय करन कुमार के साथ गया था। तिलक चढ़ाने के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही यह लोग संदना कस्बे में बरताल मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मरणासन्न स्थित में ...