प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- देहात कोतवाली के पृथ्वीगंज चौकी क्षेत्र के एक गांव की चचेरी बहनें गुरुवार शाम बाजार जा रही थीं। रास्ते में एक युवक उनका पीछा कर अश्लील कमेंट करने लगा। रेलवे फाटक के पास दोनों बहनों ने आसपास के लोगों से सहयोग मांगा तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। मामले में चचेरी बहनों के परिजनों ने औवार गांव निवासी नितिन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने के एसआई कैलाश यादव ने आरोपी को गुरुवार शाम इलाके के पृथ्वीगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। एसडीएम ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.