सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। सांगाठेड़ा गांव में हुए हत्याकांड में मंगलवार को योगेश के चचेरे भाई अक्षय ने मीडिया के सामने वारदात की जानकारी दी। उसने कहा कि योगेश करीब दो माह से भाभी नेहा से लड़ रहा था। वारदात के समय पत्नी, बच्चों की हत्या के बाद वह जब वह कमरे में पहुंचा तो योगेश पिस्टल लेकर उसकी ओर आने लगा। उसे देखकर वह डर गया था। यदि वह न भागता तो योगेश मुझे भी मार सकता था। अक्षय मंगलवार दोपहर अपने व योगेश के संयुक्त घर में बैठा था। हाथ में पट्टी बंधी थी। उसने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह वारदात के समय घर पर ही था। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर नीचे भागने का प्रयास किया तो देखा कि कमरा बंद है। जीने का रास्ता भी बंद है। इतने में ऊपर जाकर दूसरे रास्ते से जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोलियों की आवाज आने लगी। पत्नी व बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.