शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- गांव कोप निवासी पवन कुमार ने एसपी राजेश द्विवेदी को पत्र देकर बताया कि उसकी शादी जिला सीतापुर के थाना पिसावां के गांव पड़रा पड़री में शादी हुई थी। उनके चचिया ससुर मेरठ में रहकर मजदूरी करते है। उन्होंने फोन करके कहा कि 4 बीघा जमीन है जिसे 13 लाख रुपये बिक्री कर देंगे अगर तुम्हें लेनी है तो 13 लाख रुपए खाते में डाल दो। जिसके बाद 21 अप्रैल को नेहा के खाते से 8 लाख 50 हजार रुपये आर टी एस किए, उसके बाद 29 फरवरी को 56 हजार रुपये खाते में व 10 फरवरी को 49 हजार रुपये डाले लेकिन जब जमीन का बैनामा करने के लिए कहा तो चचिया ससुर व चचिया सास ने बैनामा करने से इनकार कर दिया। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...