कौशाम्बी, जून 26 -- करारी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने चचिया ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। कर्नाटक से लौटे पति को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी तो वह अवाक रह गया। पीड़ित महिला ने गुरुवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। करारी क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। शादी के चार महीने बाद ही पति रोजगार के लिए कर्नाटक चला गया। इस दौरान एक दिन मौका पाकर चचिया ससुर ने विवाहिता के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। साथ ही कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। लोकलाज के कारण पीड़ित महिला अभी तक शांत रही। इस बीच पति घर लौटा और उसने गर्भवती होने का कारण पूछा तो पी...