अल्मोड़ा, सितम्बर 21 -- सल्ट। ब्लॉक के नैलवालपाली सदर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। फाइनल मुकाबले में स्याल्दे ने चचरोटी को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। पहले सेमीफाइनल में चचरोटी ने सदर की टीम को 2-1 के अंतर से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में स्याल्दे ने नेवलगांव को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। यहां आयोजक तरुण बिष्ट, बीडीसी पुष्कर असवाल, स्कोरर करन बिष्ट, नरेंद्र असवाल, नरेंद्र भंडारी, दिनेश नैलवाल, सागर नैलवाल, हिमांशु बिष्ट आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.