मधुबनी, फरवरी 4 -- लौकही। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात मार्ग सुलभ बनाने के निरंतर प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इलाके के कई ऐसे क्षेत्र है जो आज भी उपेक्षित है। खासकर नर्मिली भूतहा सड़क किनारे से पीपराही एवं छजना गांव जाने वाली मार्ग पर अब तक पुल का नर्मिाण नहीं किया गया है, जिससे यहां के ग्रामीणों को चचरी के सहारे सफर तय करनी पड़ती है। बतादें कि यहां पुल नर्मिाण के लिए आस पड़ोस के ग्रामीणों द्वारा कई बार आंदोलन भी किया जा चुका है,लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है। बतादें कि इस सड़क के किनारे से बिहूल नदी गुजरती है,यह पहाड़ी नदी है। बारिश के समय इसमें पानी भर जाता है,बाढ़ आने पर आवागमन में काफी असुविधा होती है। यहां के ग्रामीणों को नर्मिली या फिर भूतहा आकर बस पकड़ने में काफी दक्कितों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय आलोक ...