बगहा, दिसम्बर 6 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा थाने के बलिरामपुर गांव के सरोज पटेल(36)की गांव से पूरब सिकटा नदी में चचरी पुल से गिरने से मौत हो गई।घटना शुक्रवार की रात्रि दो बजे की है। मृतक जोखू पटेल का पुत्र था। घटना की खबर शनिवार की सुबह मिलते ही परिजन समेत गांव में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य ने घटनास्थल पर पहुंच शव को नदी से निकलवा कर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के चेहरा पर चोट के निशान मिले हैं।रात्रि में चचरी पुल पार करते समय तार में पैर फंसने के कारण नदी में गिरने से मौत की सम्भावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। युवक के पिता जोखू पटेल ने बताया कि नीलगाय के आंतक को लेकर मेरा बेटा रात्रि में लगभग दो बजे घर से खेत...