आजमगढ़, दिसम्बर 31 -- आजमगढ़,संवाददाता। सठियांव ब्लाक क्षेत्र के चक सिकठी इस्मालपुरा पूर्वी मोहल्ला में सफाई न होने से कच्ची नाली कूड़ा करकट से भरा पड़ रहा है। नाली चोक होने से पानी का बहाव नहीं हो रहा है। नाली से उठने वाले गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों की शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए हैं। चक सिकठी ग्राम पंचायत के इस्लामपुरा पूर्वी में पानी निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। कच्ची नाली के सहारे लोग अपने घरों का गंदा पानी बहाते हैं। उक्त नाली की स्थित यह है कि सफाई न होने से कूड़ा करकट से पटी पड़ी है। जिससे लोगों के घरों के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गंदे पानी के जमाव से जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं नाली से उठ रही बदबू से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही शहीदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.