पूर्णिया, मई 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। चक पंचायत के वार्ड नंबर चार की 30 वर्षीय सुनीता देवी की मौत सोमवार की रात हो गयी। उसने चकहाट के निकट पड़ोस की महिलाओं के साथ वट सावित्री की पूजा की थी। सुबह परिवार वालों ने उसे मृत पाया। वहीं पति मंटू शर्मा घर से गायब है। महिला की मौत की खबर पर जलालगढ़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पूर्व मुखिया एवं पूर्व सरपंच समेत कई ग्रामीण थे। परिवार वालों ने लाश को पोस्टमार्टम कराने नहीं दिया। महिला को तीन पुत्री और दो पुत्र है। घर वालों का कहना था कि एक पुत्र और एक पुत्री को पिता रात में ही लेकर गायब हो गया है। महिला के शरीर पर मार के भी निशान थे। हालांकि परिवार वाले पुलिस कर्मी के समक्ष महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। इसके अलावा वे लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा...