अमरोहा, मार्च 25 -- हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव चक गुलाम अंबिया में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना कराई जाएगी। शासन से स्वीकृति मिल गई है। विद्यालय निर्माण पर 23.46 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। 50 प्रतिशत 11.93 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस निर्माण कराएगी। प्री-प्राइमरी से 12 वीं तक फ्री पढ़ाई कराई जाएगी। निम्न आय वर्ग के 1500 विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। यूपी के हर जिले में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोले जाएंगे, जिनमें प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक मुफ्त पढ़ाई होगी। प्रथम चरण में प्रदेश के 27 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खुलेंगे, इसमें अमरोहा भी शामिल है। सरकार की योजना है कि नए खुलने वाले इन स्कूलों में एक ही परिसर में छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक शैक्षिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.