अलीगढ़, सितम्बर 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा आगरा रोड स्थित चिरंजी लाल कन्या इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण लीला का मंचन चल रहा है। बुधवार को कलाकारों ने अभिमन्यु वध की लीला का मंचन किया। मंचन देख लोगों का मन भर आया। सुबह चैतन्य महाप्रभु की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद शाम को श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ हुआ। इसमें अभिमन्यु के छह चक्र को तोड़ने और सातवें चक्र में फंसकर वीरगति को प्राप्त होने की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने मंचन कर दिखाया कि महाभारत के युद्ध में द्रोणाचार्य ने एक चक्रव्यूह की रचना की जिसको केवल अर्जुन ही भेद सकते थे, लेकिन अर्जुन उस दिन सप्तको से युद्ध करने के लिए चले गए। उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र अभिमन्यु ने चक्र को भेदने की प्रतिज्ञा की क्योंकि जब अभिमन्यु गर्भ में थे तब अर्जुन ने अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.