सीवान, जनवरी 9 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के चक्रवृद्धि गांव में भगवानपुर हाट - मोरा सड़क के किनारे से गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक इको वैन को जब्त कर थाना लाया है। जब्त किए गए इको वैन पर नंबर प्लेट नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात में किसी व्यक्ति ने इस इको वैन को सड़क के किनारे खड़ा कर छोड़ दिया था। गुरुवार की सुबह में जब लोग निकले तो सड़क किनारे लावारिस हालत में वाहन को खड़ा देखा। जब तीन - चार घंटे तक कोई नहीं आया तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गांव के चौकीदार के माध्यम से थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह को दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर वैन को जब्त कर थाना लाया। जब्त वाहन के बारे में पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.