कन्नौज, अक्टूबर 27 -- कन्नौज। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। सोमवार दोपहर करीब बारह बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने आलू की पक्की फसल की गड़ाई कर चुके किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उकेर दी हैं। लगातार बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। किसानों का कहना है कि बारिश से विशेष रुप से आलू की फसल को नुकसान संभव है। अधिक बारिश होने से आलू गुल्ला पर कम असर होगा, जबकि आलू की गाड़ी की कतरिया के सडऩे की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में किसान भगवान से कम बारिश की प्रार्थना कर रहा है। दीपावली का त्योहार पिछले वर्ष से करीब ग्यारह दिनों पहले मनाया गया। त्योहार से पहले चटक धूप की वजह से अधिक तापमान रहा। अधिकतर किसानों ने आलू की गड़ाई नहीं की। त्योहार के बाद मौसम में जब कुछ नरमी आई तो किसानों ने आलू की गड़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.