नई दिल्ली, मई 19 -- Heavy Rain Alert: दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में गर्मी से बुरा हाल है। इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण और उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरब सागर के ऊपर एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है। अगले कुछ दिनों में कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 20 मई से 23 मई के बीच तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है। अरब सागर के मध्य-पूर्वी हिस्से में 21 मई के आसपास कर्नाटक तट से सटे इलाके में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके असर से 22 मई को एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की उम्मीद है, जो बाद में और अधिक तेज़ हो सकता है।इन राज्यों में मूसलाधार बारिश मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.