गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसके कारण बीती रात 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। पूर्वी यूपी में चक्रवाती सिस्टम और मजबूत होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी यूपी में बना चक्रवाती सिस्टम और मजबूत होगा। इसका असर बुधवार से पूर्वी यूपी के गोरखपुर समेत दर्जनभर जिलों पर दिखेगा। इसके प्रभाव से बुधवार व गुरुवार को पूर्वी यूपी व नेपाल के तराई इलाकों में मध्यम बारिश होगी। जिले में इन दिनों मानसून की सक्रियता बनी हुई है। जिले में बीते दो दिनों में करीब 105 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रात भर में ही जिले में 30.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले सोमवार को जिले में 74.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके कारण बीते 24 घंटे में न्यूनतम ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.