गोपालगंज, अक्टूबर 30 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का गोपालगंज में गुरुवार को भी असर दिखा। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। गुरुवार सुबह हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सूरज दिन भर बादलों में छिपा रहा, और हल्की बारिश ने अक्टूबर के अंत में ही ठंड का अहसास करा दिया। सुबह से काले-भूरे बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की फुहारें पड़ीं, वहीं दोपहर तक बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली और मांझा में भी बारिश हुई। दिनभर 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 97 प्रतिशत रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.