चक्रधरपुर, दिसम्बर 9 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर वनविश्रामागार में मंगलवार को कांग्रेस नगर कमेटी की बैठक नगर परिषद चुनाव को लेकर हुई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस वार्ड कमेटी विस्तार को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही नगर कमेटी को एक सप्ताह के अंदर कमेटी विस्तार करने का निर्देश दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुच, जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई, अम्बूराय चौधरी, राजेश शुक्ला, सौरभ अग्रवाल, शरण मंडल, कमल राम, विजय सुब्रूई, प्रीतम बांकीरा, विक्की नूरी, विजय सिंह समद, अनुप्रिया सोय, रघुनंदन प्रधान समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.